बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा अपने बिजनेस के साथ-साथ ट्विटर पर उनके द्वारा ट्वीट किये गए फोटो और वीडियो के लिए भी प्रसिद्द हैं। जी हाँ, अक्सर वे ऐसे साधारण लोगों के बारे में ट्वीट करते हैं जिनमें कोई हुनर हो। वे न केवल इन हुनरमंद लोगों के बारे में ट्वीट करते हैं बल्कि उनकी मदद भी करते हैं। हाल ही में उनकी इस दरियादिली का एक और उदाहरण सामने आया।
दरअसल, 2 जुलाई 2018 को एक ट्विटर यूजर ऑस्टिन स्कारिआ ने एक बच्चे की वीडियो पोस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने आनंद महिंद्रा व रतन टाटा को टैग करते हुए एक बच्चे के बारे में बताया जो अलग-अलग भाषाएँ बोलकर मुंबई की सड़कों पर पंखा बेचता है।
Who says one has to attend school to learn foreign language. Watch this boy from Mumbai selling his stuff in the street. Talks multiple languages. Really Amazing! Hope some corporate support this kid to get a good education. @anandmahindra @harshgoenka @RNTata2000 pic.twitter.com/VnbtpBK7Tk
— Austin Scaria (@austin_scaria) 2 July 2018
इस वीडियो को जब आनंद महिंद्रा ने देखा तो वे इस बच्चे की काबिलियत से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने ऑस्टिन के ट्वीट को रीट्वीट किया और लोगों से इस बच्चे के बारे में पता लगाने की अपील की।
You’re right. This kid sounds like a real spark! @SheetalMehta do you think we can locate him and make sure he gets a schooling? He is destined to go places… https://t.co/PeIJ7NVuIz
— anand mahindra (@anandmahindra) 3 July 2018
उनका पोस्ट ट्विटर पर वायरल हो गया। बहुत लोगों ने कमेंट कर बताया कि यह वीडियो पुरानी है और हो सकता है अभी यह बच्चा काफी बड़ा हो गया हो।
इसके एक हफ्ते बाद 9 जुलाई को आनंद महिंद्रा ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि इस बच्चे को ढूंढ़ लिया गया है। “उसका नाम रवि चेकल्या है और वह अब शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। अभी भी वह पंखा बेचता है,” महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा।
(1/2)Retweeted,some days ago,a video of a Mumbai boy who had learned foreign languages to sell his fans to tourists. Impressed, I wanted to help with his education. Was told it was an old clip & he was grown up but still selling fans.Twitter followers helped us find him https://t.co/RIxAmOqayd
— anand mahindra (@anandmahindra) 9 July 2018
(2/2). His name is Ravi Chekalya & he’s married with kids & still sells fans. @SheetalMehta of the Mahindra Foundation had an inspiring meeting with him. Stay tuned as she works out a plan to help him live up to his potential… pic.twitter.com/VkMlaap5HV
— anand mahindra (@anandmahindra) 9 July 2018
साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी टीम रवि को एक अच्छा जीवन प्रदान करने के लिए काम कर रही है। इससे पहले आनंद महिंद्रा ने एक मोची की मार्केटिंग स्किल से प्रभवित हो, उसकी भी मदद की है।
This man should be teaching marketing at the Indian Institute of Management… pic.twitter.com/N70F0ZAnLP
— anand mahindra (@anandmahindra) 17 April 2018
यदि आपको इस कहानी से प्रेरणा मिली है या आप अपने किसी अनुभव को हमारे साथ बांटना चाहते हो तो हमें hindi@thebetterindia.com पर लिखे, या Facebook और Twitter पर संपर्क करे।
The post जानिए कौन है मुंबई की सडकों पर पंखा बेचने वाला लड़का, जिसे ढूंढ रहे थे आनंद महिंद्रा! appeared first on The Better India - Hindi.