Quantcast
Channel: The Better India – Hindi
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3563

मिट्टी के घर में रहने के साथ ऑर्गेनिक फॉर्म का भी मज़ा ले सकते हैं महाराष्ट्र के इस होमस्टे में

$
0
0

महाराष्ट्र के रहने वाले सुमित देवूलकर पेशे से एक आर्किटेक्ट हैं; उनके बारे में एक और ख़ास बात यह है कि वह पर्यावरण संरक्षण, ऑर्गेनिक खान-पान और सस्टेनेबल जीवनशैली में यक़ीन रखते हैं। यही कारण है कि वह साधारण सीमेंट की बिल्डिंग बनाने के बजाय नेचुरल आर्किटेक्चर में रूचि रखते हैं।

अपनी कला और सिद्धांतों के मेल से उन्होंने विहारा ईकोस्टे का निर्माण किया है, जो महाराष्ट्र में मालवान में स्थित है। 

हरे-भरे ऑर्गेनिक फार्म से घिरा मिट्टी का घर 

रिटायरमेंट के बाद सुमित के माता-पिता ने अपनी दो एकड़ की पुश्तैनी ज़मीन पर ऑर्गेनिक खेती करना शुरू किया था। कुछ समय बाद, साल 2021 में, सुमित ने अपने भाई ओंकार देवूलकर के साथ मिलकर यहाँ एक ईको फ्रेंडली होमस्टे भी बना दिया, और इसे नाम दिया- विहारा ईकोस्टे! 

क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को एक नेचुरल स्टे का अनुभव कराने के लिए देवूलकर परिवार ने इस घर को पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से बनाया। मिट्टी, चूना, गुड़, हल्दी, गोबर जैसे नेचुरल मटेरियल्स से बने होने की वजह से यह होमस्टे गर्मी के मौसम में बाहर के तापमान की तुलना में प्राकृतिक रूप से ठंडा, और सर्दी में गर्म रहता है। 

मन की शांति और आँखों के लिए सुकून है विहारा ईकोस्टे

बाकी कई विशेषताओं के साथ-साथ यहाँ की खूबसूरती भी देखने लायक है। विहारा फार्मस्टे में मेहमानों के रहने के लिए दो कमरे बनाए गए हैं, जिनके सामने एक सुंदर हरा-भरा गार्डन है। और खिड़की से पहाड़ों का सुंदर नज़ारा भी देखा जा सकता है। इसके अलावा, यहाँ ब्रेकफास्ट एरिया, सीटिंग एरिया और एक वर्किंग रूम की भी सुविधाएं हैं। 

छत पर बाँस और फूस का देसी छप्पर है; और घर के अंदर रखे फर्नीचर जैसे टेबल और बेड वगैरह भी इन्हीं चीज़ों से बने हैं।  

ऑर्गेनिक तरीके से उगाए गए शुद्ध भोजन का स्वाद है यहाँ 

यहाँ के फार्म में लोकल किस्म की फल-सब्जियां,ऑर्गेनिक तरीके से उगाई जाती हैं और मेहमानों को सुबह-शाम ताज़ा व केमिकल फ्री भोजन परोसा जाता है।   

Vihara Eco stay scenes
विहारा ईकोस्टे के प्राकृतिक नज़ारे

सस्टेनेबिलिटी को अपनाते हुए विहारा फार्म में बायोगैस प्लांट लगाया गया है। और बिजली के लिए यहाँ सोलर पॉवर का भी इस्तेमाल होता है। द बेटर इंडिया से बात करते हुए सुमित बताते हैं, “हमारा उद्देश्य है कि कुछ सालों में बिजली की 100% ज़रूरत को पूरा करने के लिए सोलर पॉवर का इस्तेमाल हो। हम इसके लिए काम कर रहे हैं।”

उनके इस फार्मस्टे में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का भी इंतज़ाम है। यहाँ बारिश के पानी को एक तालाब में जमा कर उसे पेड़-पौधों को सींचने और बाकी कामों के लिए रीयूज़ किया जाता है। 

विहारा ईको स्टे पूरी तरह से सस्टेनेबल लाइफस्टाइल और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा दे रहा है। मिट्टी के इस खूबसूरत और सस्टेनेबल घर में रहने के अलावा, यहाँ ऑर्गेनिक फॉर्म की सैर की जा सकती है, ताज़े व पौष्टिक भोजन का स्वाद लिया जा सकता है और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच सुकून से समय बिताया जा सकता है। छुट्टी बिताने के लिए और क्या चाहिए?

यह भी देखें- मुंबई से महज़ 45 की दूरी पर, लेकिन शहर के शोर-शराबे से दूर है यह ईको-फ्रेंडली फार्मस्टे

The post मिट्टी के घर में रहने के साथ ऑर्गेनिक फॉर्म का भी मज़ा ले सकते हैं महाराष्ट्र के इस होमस्टे में appeared first on The Better India - Hindi.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 3563

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>